किन्नौर समाचार

किन्नौर ज़िले की ख़बरें: रिकांगपिओ, कल्पा, सांगला, छितकुल, निचार और पूह, सेब के बगीचे, सतलुज की बिजली परियोजनाएँ, और तिब्बत सीमा तक जाने वाला हाईवे।

हिमाचल स्काउट्स बटालियन बनाने की मांग; सीमावर्ती जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की तर्ज पर विशेष बटालियन के गठन का आग्रह किया है।

सरकारकिन्नौर

किन्नौर के कूपा बांध में पक्षियों की 16 प्रजातियां दर्ज

वन्यप्राणी परिक्षेत्र सांगला की टीम ने पक्षी अवलोकन के दौरान प्रवासी जलीय पक्षियों सहित विभिन्न प्रजातियों की मौजूदगी पाई है।

पर्यावरणकिन्नौर

लाहौल-स्पीति और किन्नौर में ग्लेशियर पिघलने की निगरानी के लिए लगेंगे 20 सिस्टम

केंद्रीय भूजल बोर्ड पानी के स्तर, तापमान और बहाव के आधार पर रियल टाइम डाटा जुटाने के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित करेगा।

पर्यावरणकिन्नौर

किन्नौर के लिटीधार में सैन्य ट्रकों और निजी ट्रक की टक्कर, 4 जवान घायल

हादसे के बाद तीनों वाहन सड़क पर पलट गए, घायल जवानों को चांगो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क और परिवहनकिन्नौर

किन्नौर की दिव्या बिष्ट ने राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

दिव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर वुशु अकादमी की खिलाड़ी को 3-0 से हराया।

खेलकिन्नौर

किन्नौर: रूपिन पास में बर्फबारी से 2000 से अधिक भेड़-बकरियां दबीं, बचाव कार्य जारी

सांगला और डोडरा-क्वार के बीच रूपिन पास में भारी बर्फबारी के बाद पशुधन को बचाने का अभियान चल रहा है।

आपदाकिन्नौर

किन्नौर ज़िले के बारे में

किन्नौर सतलुज किनारे, तिब्बत से लगती सीमा पर बसा जनजातीय ज़िला है। ज़िला मुख्यालय रिकांगपिओ किन्नर कैलाश के सामने है। कल्पा, सांगला घाटी और सीमा की ओर सड़क का आख़िरी गाँव छितकुल सैलानियों को खींचते हैं।

किन्नौरी सेब, नाथपा झाकड़ी और करछम वांगतू जैसी बड़ी बिजली परियोजनाएँ, राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर भूस्खलन और गिरते पत्थर, और नए बाँधों पर गाँवों में चल रही बहस, यहाँ की वे ख़बरें हैं जिन पर हम नज़र रखते हैं।

मुख्यालय
रिकांगपिओ
क्षेत्रफल
6,401 वर्ग किमी
आबादी (जनगणना 2011)
84,121
विधानसभा सीटें
1
मुख्य शहर और क़स्बे
रिकांगपिओ, कल्पा, सांगला, छितकुल, निचार, भावानगर, पूह, मूरंग, टापरी