मंडी समाचार

मंडी ज़िले की ख़बरें: मंडी शहर, सुंदरनगर, जोगिंदरनगर, सरकाघाट, करसोग, गोहर और सराज, आईआईटी मंडी, और अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला।

मंडी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत, सोनिया गांधी पर टिप्पणी का मामला

कैप्टन अतुल शर्मा ने पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी को शिकायत सौंपकर भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

राजनीतिमंडी

मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकाथन का नेतृत्व करेंगे मुख्यमंत्री

शुक्रवार, 13 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हजारों लोगों को नशे के खिलाफ लड़ाई की शपथ दिलाएंगे।

स्वास्थ्यमंडी

मंडी के मेहड़ गांव में हाईटेंशन तारों में उलझा रूसी पैराग्लाइडर, सुरक्षित बचा लिया गया

बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने वाला पायलट पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर बिजली की तारों में फंस गया था।

सड़क और परिवहनमंडी

कांगड़ा और मंडी के 12 स्टोन क्रशरों की बिजली काटने के आदेश

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अनिवार्य अनुमति के बिना या पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे इन क्रशरों पर कार्रवाई की है।

पर्यावरणमंडी

मंडी ज़िले के बारे में

मंडी आबादी में प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा ज़िला है और यहाँ से दस विधायक चुने जाते हैं। ब्यास किनारे बसे मंडी शहर को इसके अनगिनत मंदिरों के कारण छोटी काशी कहा जाता है। हर साल महाशिवरात्रि पर यहाँ अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला लगता है, जिसमें ज़िले भर के देवी-देवता जुटते हैं।

ज़िला शानन पावर हाउस वाले जोगिंदरनगर से करसोग और सराज घाटी तक, और सुंदरनगर से सरकाघाट तक फैला है। कमांद में आईआईटी मंडी, कीरतपुर–मनाली हाईवे, पंडोह बाँध और रिवालसर झील यहाँ की ख़बरों में रहते हैं।

मुख्यालय
मंडी
क्षेत्रफल
3,950 वर्ग किमी
आबादी (जनगणना 2011)
9,99,777
विधानसभा सीटें
10
मुख्य शहर और क़स्बे
मंडी, सुंदरनगर, जोगिंदरनगर, सरकाघाट, करसोग, गोहर, जंजैहली, पधर, नेरचौक, रिवालसर