मुख्य बातें
- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में भाजपा के 16 विधायक हारेंगे।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है और जयराम ठाकुर सुर्खियां बटोरने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 16 मौजूदा विधायक हारेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि एक गुट तो नेता प्रतिपक्ष को ही हटाना चाहता है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर केवल सुर्खियां बटोरने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर को अगले दिन अपने नेताओं, विशेषकर अमित शाह को समाचारों की कटिंग दिखानी होती है, इसलिए प्रतिदिन नए बयान दिए जा रहे हैं।
