मुख्य बातें
- शिमला के ओड़ी-प्रेम नगर मार्ग पर 8 नवंबर को 9 ग्राम चिट्टे के साथ ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया गया।
- आरोपी सिरमौर जिले के कटोलाड़ का निवासी है और उसे 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
शिमला जिले के ओड़ी–प्रेम नगर मार्ग पर पुलिस ने 9 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रामपुर डिटेक्शन टीम ने 8 नवंबर को रेहड़ी खड्ड के पास गश्त के दौरान उसे पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के पीठू बैग की तलाशी ली, जिसमें से करीब 9 ग्राम चिट्टा मिला। आरोपी की पहचान सिरमौर जिले के कटोलाड़ निवासी ओम प्रकाश (20) के रूप में हुई है। वह सुरेश ठाकुर का पुत्र है।
इस मामले में कुमारसैन थाने में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया है।
अदालत ने आरोपी को 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
