मुख्य बातें
- डॉ. राधाकृष्णन मैडीकल कॉलेज हमीरपुर में रैगिंग के आरोप में 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है।
- छात्रों पर 50,000 रुपये और छह अन्य छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
- बड़ू, दोसड़का और सलासी के निजी होस्टलों और पीजी में निगरानी बढ़ाई जाएगी।
हमीरपुर जिले के डॉ. राधाकृष्णन मैडीकल कॉलेज में रैगिंग के आरोपों की जांच के बाद नौ एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है। एंटी रैगिंग कमेटी ने इस मामले की जांच की थी।
कॉलेज प्रबंधन ने उन छात्रों और जूनियर्स को वहां ले जाने वालों पर 50,000 रुपये प्रति छात्र का जुर्माना लगाया है, जो रैगिंग के लिए इस्तेमाल किए गए पीजी कमरे से जुड़े थे। इसके अलावा मामले में संलिप्तता पाए जाने पर छह अन्य छात्रों पर 25-25 हजार रुपये की पैनल्टी लगाई गई है।
कॉलेज प्रशासन ने बड़ू, दोसड़का और सलासी में चलने वाले निजी होस्टलों और पीजी में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज प्रबंधन ने रैगिंग के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति अपनाते हुए यह कार्रवाई की है।
प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि चार संबंधित छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें जांच रिपोर्ट और की गई कार्रवाई की पूरी जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य विद्यार्थियों को एक पूरी तरह सुरक्षित और भयमुक्त माहौल उपलब्ध करवाना है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
