मुख्य बातें
- कांगड़ा के अनिरुद्ध शर्मा का चयन श्रीलंका में होने वाली पहली इंटरनेशनल टेस्ट ट्वेंटी चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
- यह प्रतियोगिता 14 से 29 नवंबर तक कोलंबो में आयोजित की जाएगी।
- अनिरुद्ध ने नेशनल अंडर-17 क्रिकेट चैंपियनशिप में दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक जीता।
कांगड़ा जिले की देहरा तहसील के नलेटी गांव के रहने वाले क्रिकेटर अनिरुद्ध शर्मा का चयन पहली इंटरनेशनल टेस्ट ट्वेंटी चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह चैंपियनशिप 14 से 29 नवंबर तक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित की जाएगी।
अनिरुद्ध शर्मा इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में ओपनिंग बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। पहली इंटरनेशनल टेस्ट ट्वेंटी चैंपियनशिप में कुल 160 युवा क्रिकेटर शामिल होंगे, जिनमें 80 लड़के और 80 लड़कियां होंगी।

अनिरुद्ध शर्मा ने नेशनल अंडर-17 क्रिकेट चैंपियनशिप में दिल्ली की टीम का प्रतिनिधित्व किया। इस चैंपियनशिप में देश के 24 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
नेशनल अंडर-17 क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में दिल्ली ने राजस्थान को 41 रनों से हराया। यह मैच 1 नवंबर को महाराष्ट्र में खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने स्वर्ण पदक जीता।
