सरकार चंबा

चंबा के भरमौर में मुख्यमंत्री का एलान; होली-उत्तराला सड़क के लिए 18 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने भरमौर क्षेत्र के स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने और 27 पंचायतों को जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए कमेटी गठित करने की घोषणा की।

मुख्य बातें

  • मुख्यमंत्री ने होली-उत्तराला सड़क के लिए 18 करोड़ रुपये और भरमौर के स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने की घोषणा की।
  • भरमौर की 27 पंचायतों को जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए कमेटी गठित की जाएगी।
  • क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए सहायता राशि बढ़ाकर 8.50 लाख रुपये की गई है।

चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह कोठी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने होली-उत्तराला सड़क के निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये देने का एलान किया।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए लिल्ह, मैहला, भरमौर, सुनारा और होली के विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में हिमाचल प्रदेश देश भर में पांचवें स्थान पर है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने आरम्भ की कई योजनाएंः मुख्यमंत्री
Photo: DPR Himachal

सीएम सुक्खू ने गैर जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 27 पंचायतों को जनजातीय क्षेत्र बनाने के लिए कमेटी बनाने का एलान किया।

Scale of destruction is much higher this year : CM
File photo: DPR Himachal

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंभीर आपदा के बीच प्रधानमंत्री ने राज्य को 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, जो अब तक नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 8.50 लाख रुपये कर दी गई है।

सरकार ने रिकॉर्ड समय में राज्य में फंसे 75 हजार से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया है।