सरकार चंबा

चंबा: छात्रा की अपील पर जेबीटी अध्यापिका का तबादला शिमला से चंबा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पांचवीं कक्षा की छात्रा वंशिका ठाकुर की भावुक अपील के बाद यह फैसला लिया है।

मुख्य बातें

  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जेबीटी अध्यापिका नारो देवी का तबादला शिमला से चंबा कर दिया है।
  • पांचवीं कक्षा की छात्रा वंशिका ठाकुर ने मुख्यमंत्री के चुराह दौरे के दौरान अपनी मां के तबादले की गुहार लगाई थी।
  • स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वीरवार, 5 नवंबर 2026 को तबादले के आदेश जारी किए।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जेबीटी अध्यापिका नारो देवी का तबादला शिमला जिले के नेरवा से चंबा जिले में कर दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने वीरवार, 5 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी
File photo: DPR Himachal

नारो देवी का तबादला शिमला जिले के जीपीएस सोबल, नेरवा से चंबा जिले के जीपीएस चांद्रू, शिक्षा खंड तीसा में किया गया है। यह तबादला पांच प्रतिशत स्थानांतरण नीति के तहत किया गया है।

यह निर्णय पांचवीं कक्षा की छात्रा वंशिका ठाकुर की अपील के बाद लिया गया। वंशिका ने मुख्यमंत्री के चुराह दौरे के दौरान उनसे मिलकर अपनी मां का तबादला घर के नजदीक करवाने की गुहार लगाई थी।

मुख्यमंत्री ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए
File photo: DPR Himachal

नारो देवी पिछले करीब तीन वर्षों से नेरवा में सेवाएं दे रही थीं। उनकी तैनाती और घर के बीच की दूरी करीब 700 किलोमीटर थी।