खेती-बागवानी ऊना

हिमाचल प्रदेश में एनपीके खाद की 2,700 मीट्रिक टन खेप पहुंची

गुजरात से आई इस खाद को इफको के करीब 700 वितरण केंद्रों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराया गया है।

मुख्य बातें

  • हिमाचल प्रदेश में गुजरात से एनपीके 12:32:16 खाद की करीब 2,700 मीट्रिक टन खेप पहुंची है।
  • इफको के 700 केंद्रों पर खाद उपलब्ध कराई गई है, जिसकी नई कीमत 2,450 रुपये प्रति बोरी है।
  • एनपीके खाद की इतनी ही मात्रा में एक और खेप मंगाने का अनुरोध किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में गेहूं की बुवाई के लिए गुजरात से एनपीके 12:32:16 उर्वरक की करीब 2,700 मीट्रिक टन खेप पहुंची है। इस खाद को राज्यभर में इफको के करीब 700 वितरण केंद्रों पर उपलब्ध करा दिया गया है।
इफको के केंद्रों पर इस खाद की नई कीमत 2,450 रुपये प्रति बोरी तय हुई है। पिछले साल एनपीके खाद की एक बोरी 1,900 रुपये में मिल रही थी। हालांकि, किसानों को खाद पर सब्सिडी मिलती रहेगी।
इफको के राज्य प्रमुख सुधीर कटियार ने बताया कि यह खेप पहुंच चुकी है। इतनी ही मात्रा में एनपीके खाद की एक और खेप मंगाने के लिए अनुरोध किया गया है, जिसके जल्द पहुंचने की उम्मीद है।
राज्य में यूरिया की उपलब्धता बढ़ाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। हालांकि, सरकार ने अभी तक यूरिया की खेप का आवंटन अंतिम रूप नहीं दिया है।