नौकरी और परीक्षा हमीरपुर

जूनियर इंजीनियर (सिविल) सीबीटी का परिणाम घोषित, 372 अभ्यर्थी पास

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड-26016 के तहत 149 पदों के लिए परिणाम जारी किए हैं।

मुख्य बातें

  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 149 जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए सीबीटी परिणाम घोषित किए हैं।
  • परीक्षा में 372 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनका दस्तावेज सत्यापन 15 अक्तूबर 2026 से शुरू होगा।
  • इन पदों के लिए कुल 8192 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था और 6726 ने परीक्षा दी थी।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने 149 जूनियर इंजीनियर (सिविल) पदों के लिए कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध इस परिणाम में कुल 372 अभ्यर्थियों ने सीबीटी पास की है।

इन पदों के लिए कुल 8192 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6726 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने इन विवरणों की पुष्टि की है।

सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जा रहा है, जो 15 अक्तूबर 2026 से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को उनकी ईमेल आईडी पर इसकी सूचना दी जाएगी और अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और उनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रतियों के दो-दो सेट साथ लाने होंगे। इसके अलावा आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और पहचान पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ लाने होंगे।

एक जानकारी के अनुसार, निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी को बाद में दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।