मुख्य बातें
- चंबा के तुंदाह वन्यजीव अभयारण्य में दुर्लभ हिमालयी भूरा भालू देखा गया।
- वन विभाग के ट्रैप कैमरे में भालू की चहलकदमी दर्ज हुई है।
- तुंदाह बीट के फोरेस्ट गार्ड शुकर दीन ने क्षेत्र में ट्रैप कैमरा लगाया था।
चंबा जिले के भरमौर स्थित तुंदाह वन्यजीव अभयारण्य में एक दुर्लभ हिमालयी भूरा भालू देखा गया है। वन विभाग के ट्रैप कैमरे में इस भालू की चहलकदमी दर्ज हुई है।
तुंदाह बीट में तैनात फोरेस्ट गार्ड शुकर दीन ने क्षेत्र में ट्रैप कैमरा लगाया था। अभयारण्य में इस भालू की तस्वीर कैमरे में कैद होने का यह दूसरा मामला है।
इस दृश्य को वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। यह दर्शाता है कि क्षेत्र का पारिस्थितिक तंत्र स्वस्थ है और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक पर्यावास उपलब्ध है।
