मुख्य बातें
- मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी बस कुल्लू के पुलिस लाइन में पलट गई।
- इस दुर्घटना में छह लोग घायल हुए, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया।
- पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
कुल्लू जिले में आज सुबह लगभग 6:00 बजे एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मनाली से पठानकोट जा रही बस कुल्लू के पुलिस लाइन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया है।
बस में ड्राइवर मनमोहन सिंह और कंडक्टर प्रवीण सिंह समेत कुल छह लोग सवार थे। श्याम लाल, कृष्ण थापा, छाया देवी और राकेश कुमार भी घायल हुए हैं।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू अभिषेक शुक्ला ने बताया, “पुलिस द्वारा घटना के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।”
एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने आगे कहा, “पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है हादसा किस कारण पेश आया।”
प्रारंभिक जानकारी में बस के ब्रेक फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस बस के चालक, परिचालक तथा प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।
बस नंबर एचपी 38-9738 है। हादसे में बस को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
